उपजिलाधिकारी ने किया सरकारी सस्ता गल्ला दुकानों का निरीक्षण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार में उपजिलाधिकारी संदीप कुमार ने शिवपुर क्षेत्र में एक सरकारी सस्ता गल्ला दुकान का औचक निरीक्षण किया।
शनिवार को उपजिलाधिकारी संदीप कुमार शिवपुर स्थित एक सरकारी सस्ता गल्ला दुकान में पहुंचे। दुकान में उपजिलाधिकारी ने वाचक निरीक्षण की पंजिका मांगी, जिस पर गल्ला विक्रेता ने बताया कि वाचक पंजिका पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में जमा की गई है। उपजिलाधिकारी ने शिकायत पंजिका का निरीक्षण किया, जिसमें दो-तीन शिकायतें दर्ज मिली। मौके पर मौजूद पूर्ति निरीक्षक संजना बिष्ट को समय-समय पर सरकारी संस्था गल्ला विक्रेताओं की दुकान का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही राशन की बिक्री सही न पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *