उपशिक्षा अधिकारी ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया

Spread the love

चम्पावत। उपशिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने विकास खंड लोहाघाट के कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
गुरुवार को सोनी मेहरा ने राजकीय प्राथमिविक विद्यालय दूध पोखरा और राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटबसान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों से अभिभावकों को सरकारी स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं और पढ़ाई के बारे में बताने को कहा। इस दौरान उन्होंने एमडीएम का निरीक्षण किया। उन्होंने बनाए गए भोजन की गुणवत्ता को देखा। इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण में उनके साथ ललित मोहन पांडेय भी साथ में रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *