पौड़ी में रोक के बावजूद भीड़ ने मनाया जश्न

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में फैसला आने के बाद कार्यकर्ता मतगणना स्थल के बाहर जश्न मनाते हुए नजर आए। जिला निर्वाचन विभाग ने जुलूस और भीड़ जमा नहीं करने के निर्देश दिए थे, बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल के बाहर भीड़ जमाकर जीत का जश्न मनाया। विधानसभा चुनाव के तहत पौड़ी जिले की 6 विधानसभा सीटों के लिए जीआईसी पौड़ी को मतगणना स्थल बनाया गया था। श्रीनगर विधानसभा सीट को छोड़कर अन्य 5 सीटों पर बीजेपी ने शुरू से ही बढ़त बनाए रखी। दोपहर बाद से ही मतगणना स्थल के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। शाम होते ही मतगणना स्थल के बाहर कार्यकर्ता ढोल-दमाऊं के साथ जश्न मनाते हुए नजर आए। निर्वाचन विभाग ने जुलूस और भीड़ नहीं करने के निर्देश दिए थे, बावजूद पौड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भीड़ जुटाकर जश्न मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *