भाग की खेती नष्ट की

Spread the love

चमोली। देवाल के बेराधार के बमोटिया गांव में अवैध रूप से वन विभाग की भूमि पर उगाई गई भांग की खेती को राजस्व विभाग, पुलिस विभाग व वन विभाग की सयुंक्त टीम ने नष्ट किया। पघ्ुलिस ने कहा कि कोई भी व्यक्ति भांग की खेती करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान और क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग विमल प्रसाद के निर्देशन में नशे के खिलाफ अभियान के तहत थानाध्यक्ष ध्वजबीर पंवार व देवाल चौकी इंचार्ज विनोद चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस व तहसील प्रशासन आबकारी व वन विभाग की सयुंक्त टीम बेराधार के बमोटिया गांव पहुंची। वहां वन विभाग की भूमि पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण कर अवैध रूप से चरस की खेती की जा रही है। जिसको पुलिस ने नष्ट कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए जा रहे हैं। टीम में तहसीलदार रवि शाह, डिप्टी रेंजर त्रिलोक बिष्ट, वन दरोगा गिरधारी बिष्ट, वलवंत खत्री, वासपानंद चमोला, राजस्व उपनिरीक्षक प्रमोद नेगी, नवल मिश्र आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *