श्रीनगर गढ़वाल : आरटीई और आरटीआई कार्यकर्ता कुशलानाथ ने नगर क्षेत्र में निराश्रित पशुओं को अति शीघ्र गंगा दर्शन मोड़ पर गोशाला में शिफ्ट किए जाने की मांग की है। इस संदर्भ में उन्होंने बुधवार को नगर आयुक्त को भेजे ज्ञापन में कहा कि नगर निगम क्षेत्र के भीतर गंगा दर्शन मोड़ पर गोशाला निर्माणाधीन है। कहा कि नगर क्षेत्र में निराश्रित एवं लावारिस नंदी सड़कों में घूम रहे हैं, इससे राहगीरों को चलने में दिक्कत होती है। चौपहिया और दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। उन्होंने निगम प्रशासन से जल्द निराश्रित एवं लावारिस नंदियों को गोशाला में शिफ्ट करने की मांग की है। (एजेंसी)