कैरम प्रतियोगिता में देव और प्रियांशी ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : एसजीआरआर पब्लिक स्कूल के वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कैरम जूनियर वर्ग में देव सिंह रावत ने पहला, शिवांशु ने दूसरा, सृष्टि ने तीसरा, सीनियर बालिका वर्ग में प्रियांशी पहले, महक नैथानी दूसरे, स्नेहा तीसरे स्थान पर रहे।
50 मी. लेमन रेस में आराध्या ने पहला, यशिता नेगी ने दूसरा व ज्योत्सना ने तीसरा, 100 मीटर रेस प्राइमरी बालक वर्ग में लक्षित बिजल्वाण पहले, सार्थक नेगी दूसरे, प्रतीक तीसरे स्थान पर रहे। टीटी ओपन वर्ग बालक में आराध्या बहुगुणा ने पहला, राज रावत ने दूसरा, आयुष आर्य ने तीसरा, बालिका में प्रियंका ने पहला, अंशिका ने दूसरा व खुशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन जूनियर बालिका वर्ग में वैष्णवी पहले, आयुषी मियां दूसरे आरूषि रावत तीसरे, जूनियर बालक में सक्षम ने पहला, शुभम ने दूसरा व आयुष जोशी ने तीसरा स्थान पाया। सीनियर बालक में अक्षित ने पहला, रोहित ने दूसरा व आशीष धनोषी ने तीसरा स्थान पाया। शतरंज सीनियर बालक में आयुष रावत पहले, नैतिक सागर दूसरे, अक्षित नेगी तीसरे, जूनियर बालक में सक्षम पहले, आराध्या दूसरे, प्रियांशु तीसरे, प्री प्राइमरी कुर्सी दौड में अंशिका पहले, अनिरुद्ध दूसरे व श्रेया तीसरे स्थान पर रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *