सकनी गांव से मूल मंदिर को रवाना हुईं देव डोलियां

Spread the love

विकासनगर। महासू देवता मंदिर पंचरा (भंजरा) से रात्रि प्रवास पर सकनी पहुंची देव डोलियों ने मंगलवार को मूल मंदिर के लिए प्रस्थान किया। सोमवार रात को सकनी गांव में जागड़ा मनाया गया, जिसमें देव पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने देव हारुल, तांदी गीतों पर नृत्य किया। मंगलवार सुबह विधिविधान से पूजा अर्चना की गई। शुभ लग्न पर देव डोलियों और देव चिन्हों को घर से बाहर निकाला गया। जिसके बाद आस पास के गांवों से आए लोगों ने देव दर्शन कर पुण्य कमाया। दोपहर बाद देव पालकी और देव चिन्हों ने मूल मंदिर के लिए प्रस्थान किया। देव डोलियों के प्रस्थान करते हुए श्रद्धालुओं ने महासू महाराज के जयकारे लगाए।
प्रस्थान के दौरान सकनी गांव में पांडव नृत्य किया गया। देव डोलियों के प्रस्थान के दौरान सकनी गांव में आध्यात्म और संस्कृति का समागम देखने को मिला। देव डोलियों के गांव की सीमा से बाहर जाते ही महिलाओं की आंखें नम हो गईं। इस दौरान देवता के बजीर दिगंबर सिंह राणा, बारू सिंह, भंडारी रमेश चौहान, कुंवर सिंह, तुलसी चौहान, कुलदीप शर्मा, कल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *