रुद्रप्रयाग : लमगौंडी में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अज्जू विश्वनाथ फ्रेंड्स क्लब और देवांश फ्रेंड्स क्लब के बीच खेला गया। देवांश फ्रेंड्स क्लब ने विजय प्राप्त की। लक्ष्मी नारायण जुगरान और अजय जुगरान की अगुवाई में आयोजित इस टूर्नामेंट में करीब 50 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले के अवसर पर ग्राम प्रधान रंजना देवी, जीआईसी लमगौंडी की प्रधानाचार्य वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष बगवाड़ी, जिला पंचायत सदस्य सुबोध बगवाड़ी, वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रसिद्ध संगीतज्ञ किशन अवस्थी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी, पूर्व प्रधान दीपा जुगरान, नरेंद्र शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विष्णुकांत शुक्ला, पूर्व प्रधान लवारा कैलाश पुरोहित, वेदज्ञ ओंकारनाथ बाजपेयी, पूर्व केदार सभा अध्यक्ष महेश बगवाड़ी मौजूद थे। अजय जुगरान, सतीश बाजपेई, राजकुमार शुक्ला, वरिष्ठ कमंट्रेटर आशीष बाजपेयी, युवा कमेंटेटर हिमांशु बाजपेयी एवं सौरभ कर्नाटकी ने अपनी ओजस्वी वाणी से पूरे टूर्नामेंट को जीवंत बनाए रखा। अपना प्यारा उत्तराखंड तथा सतीश बाजपेई के सोशल मीडिया पेज के माध्यम से पूरे टूर्नामेंट का सजीव प्रसारण किया गया। आयोजन के सफल संचालन में देवरा समिति लमगौंडी के अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रकाश शुक्ला का योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा। (एजेंसी)