वाद विवाद प्रतियोगिता में देवाशीष ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में जंतु विज्ञान विभाग की ओर से प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान वाद-विवाद प्रतियोगिता में देवाशीष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विभागाध्यक्ष बसंतिका कश्यप, वरिष्ठ प्राध्यापक आदेश कुमार ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। अपनी तार्किक क्षमता को विकसित करने पर ध्यान देना चाहिए। डा. स्मिता तिवारी ने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य तय कर पूरी मेहनत से उसे पाने में जुट जाना चाहिए। इस दौरान हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में देवाशीष, मनीषा व सायमा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता में देवाशीष, सृष्टि भारद्वाज व सुप्रिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रही। मॉडल प्रतियोगिता में एंजिला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में आदेश कुमार व संजय मदान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *