महाविद्यालय उफरैखाल में हुई देवभूमि उद्यमिता योजना केंद्र

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही देवभूमि उद्यमिता योजना केद्र की बुधवार को राजकीय महाविद्यालय उफरैखाल में स्थापना की गई हैं।
राजकीय महाविद्यालय उफरैखाल के प्राध्यापक विकास सिंह राणा नोडल अधिकारी ने बताया कि भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद एवं उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में राज्य के युवाओं में उद्यमिता कौशल विकसित करने के लिए देवभूमि उद्यमिता योजना संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि उद्यमिता योजना के ऑनलाइन पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के पंजीकर, बूथ कैम्पों के आयोजन एवं युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की जानकारी दी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राध्यपक डा. मानवेनद्र प्रताप सिंह, शिवेनद्र सिंह, अरुण कुमार,कविता सिंह, प्रीति, अनीता नेगी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *