देवभूमि पत्रकार यूनियन लडे़गी पत्रकारों की लड़ाई : आफताब खान

Spread the love

लक्सर : लक्सर शुगर मिल के गेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकारों की बैठक में मान्यता प्राप्त पत्रकार आफताब खान ने कहा कि आज पत्रकारों के खिलाफ फर्जी मुकदमों व उनके उत्पीड़न की बात किसी भी पत्रकार से छिपी नहीं है। उत्तराखंड में अनेकों पत्रकार संगठन हैं। जो केवल कागजों में ही कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में ऐसा कोई भी संगठन नहीं है जो धरातल पर उतरकर पत्रकारों के हितों व हकों की लड़ाई लड़ने के लिए आगे आता हो। सभी पत्रकारों की सहमति पर देवभूमि पत्रकार यूनियन का गठन करते हुए जल्द से जल्द संगठन का रजिस्ट्रेशन कराने की बात हुई।
लक्सर में आयोजित पत्रकारों की बैठक को संबोधित करते हुए मान्यता प्राप्त पत्रकार आफताब खान ने कहा कि गुंडे माफियाओं द्वारा पत्रकारों के ऊपर अधिकारियों से साठगांठ कर फर्जी मुकदमे दर्ज कराने की घटनाएं अब आम हो चलीं हैं। अधिकारी से लेकर माफिया तक पत्रकार की कलम को रोंदने मे लगा हुआ है। कहने को तो उत्तराखंड में अनेकों संगठन हैं। मगर यह संगठन सिर्फ ओर सिर्फ कागजों में ही चल रहे है। धरातल पर यह संगठन कहीं नजर नहीं आते।
पत्रकार सूरज वर्मा ने कहा कि एक समय था, जब पत्रकारिता एक मिशन हुआ करती थी। जिसमें पत्रकार बे रोकटोक व बेखौफ अपना कार्य करता था। मगर आज ऐसे हालात हैं कि पत्रकार स्वतंत्रता से अपना कार्य करने से डरता है। पत्रकार नफीस अहमद ने कहा कि उत्तराखंड के पत्रकारों को ऐसे संगठन की आवश्यकता है जो धरातल पर उतरकर पत्रकारों की मदद को आगे आएं। पत्रकार मांगेराम गौर ने कहा कि देवभूमि पत्रकार यूनियन एक ऐसा संगठन होगा जो उत्तराखंड के पत्रकारों के हितों एवं हकों की लड़ाई धरातल पर उतरकर लड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *