देवभूमि ई-रिक्शा संगठन के अध्यक्ष बने रामभजन

Spread the love

चम्पावत। नगर में मंगलवार को देवभूमि ई-रिक्शा वेलफेयर सोसाइटी के चुनाव संपन्न कराए गए। प्रदेश महासचिव रवींद्र त्यागी के नेतृत्व में सर्वसम्मति से शाखा बनबसा के पदाधिकारियों का चयन किया गया। यहां संगठन का अध्यक्ष रामभजन को नियुक्त किया गया। गंगाराम को संरक्षक और काशीराम को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सचिव पद पर रामनरेश, उपसचिव कल्लूराम, संगठन मंत्री बृजबिहारी लाल, प्रचार मंत्री सुरेश, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सुभाष, अमन, बनवारी लाल, मोहन चंद, महावीर, सुरेंद्र, सोनपाल, विकास, आसिफ आदि को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *