देवदर्शन क्लब देवलगढ़ ने जीता वॉलीबाल का खिताब

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : युवा वॉलीबाल क्लब की ओर से आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में देशदर्शन क्लब देवलगढ़ की टीम विजेता रही। जबकि उप विजेता युवा वॉलीबाल क्लब ए की टीम रही। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। जिसमें आखिरी दिन 1 क्वार्टर फाइनल, 2 सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मैच के समापन पर विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सीओ श्रीनगर श्यामदत्त नौटियाल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने खेल आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को भी बधाई दी। मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष गौरव मोहन सिंह नेगी, आर्यन ग्रुपके सम्राट राणा, संजय बिष्ट आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *