मां भुवनेश्वरी की देवडोली का सतपुली में भक्तों ने किया भव्य स्वागत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: कल्जीखाल के सांगुड़ा बिलखेत से मां भुवनेश्वरी की देव डोली आदिशक्ति मां भुनेश्वरी मंदिर पूजा सेवा समिति के तत्वावधान में मंदिर परिसर से गंगा स्नान के लिए हरिद्वार निकली। मां भुनेश्वरी देव डोली के सतपुली पहुंचने पर स्थानीय व्यापारियों व नगर वासियों ने देव डोली का भव्य स्वागत किया। जिसके बाद डोली के साथ नगर में भ्रमण किया गया। इस दौरान भक्तों ने मां भुनेश्वरी के नारों से नगर को गुंजायमान कर दिया।वहीं उत्तराखंडी पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल, दमाऊ, मसकबीन की थाप पर नगर भ्रमण के दौरान भक्त झूमते रहे ।
मंदिर के पुजारी आचार्य नागेंद्र मोहन सेलवाल ने बताया कि मां भुनेश्वरी की देव डोली पहली बार गंगा स्नान के लिए विभिन्न बाजारों सतपुली, गुमखाल, दुगड्डा, कोटद्वार से होकर रविवार सुबह हरिद्वार गंगा स्नान के लिए निकली। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी, कोषाध्यक्ष सुनील डंडरियाल, सत्यनारायण वेदी, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर प्रेम सिंह रावत, सुरजन रौतेला, चंद्रमोहन सिंह, वेद प्रकाश वर्मा, बृजमोहन सिंह, गीता रावत, किरण रौतेला, इन्दु जुयाल सहित महिला मंगल दल के सदस्य, स्थानीय नगरवासी एवं व्यापारी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *