28 फरवरी को आयोजित होगा विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मेरा युवा भारत, पौड़ी गढ़वाल, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना हेमवंती नन्दन बहुगुणा विश्वविद्यालय, बिड़ला परिसर श्रीनगर गढ़वाल के संयुक्त तत्वधान में “विकसित भारत युवा संसद 2026” कार्यक्रम का आयोजन 28 फरवरी को किया जायेगा।
मेरा युवा भारत, पौड़ी के उपनिदेशक शैलेश भट्ट एवं कार्यक्रम समन्वयक राकेश नेगी ने बताया कि इस जिला स्तरीय कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। इस वर्ष युवा संसद का विषय “आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख” निर्धारित किया गया। प्रतिभागियों को अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए 03 मिनट का समय दिया जायेगा। इसमें 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा (01 सितम्बर, 2026 तक) भाग लेने के पात्र होंगे। इच्छुक युवा निर्धारित तिथि को सीधे कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर सहभागिता कर सकते हैं। विकसित भारत युवा संसद 2026 युवाओं को अपने विचार व्यक्त करने समसामयिक राष्ट्रीय मुद्यों पर संवाद करने तथा नेतृत्व एवं वक्तृत्व कौशल विकसित करने का एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। इस जिला स्तरीय आयोजन में प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर पांच प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तर के लिए किया जायेगा। इसके पश्चात् प्रत्येक राज्य के तीन श्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया जायेगा। उन्होने भाग लेने के इच्छुक सभी युवाओं से अनुरोध कर अपील की है कि वे 28 फरवरी को एक पासपोर्ट साइज फोटो एवं पहचान पत्र एवं जन्मतिथि प्रमाण पत्र की फोटोप्रति साथ लाकर सहभागिता सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *