पाटीसैण में सहकारी बैंक की शाखा का हुआ लोकार्पण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार/सतपुली ।
विकासखण्ड एकेश्वर के अंतर्गत पाटीसैण बाजार में जिला सहकारी बैंक की नवीन शाखा का लोकार्पण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को जिला सहकारी बैंक की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
जिला सहकारी बैंक पौड़ी के अध्यक्ष नरेन्द्र रावत व डायरेक्टर नरेंद्र नेगी ने जिला सहकारी बैंक की नवीन शाखा का रिबन काटकर लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री व चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने फोन पर सभी क्षेत्रवासियों की इसके लिए शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जिला सहकारी बैंक की शाखा खुलने से ग्रामीणों को काफी मदद मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों से सहकारी बैंक के माध्यम से चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का भी लाभ लेने की अपील की। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र रावत ने कहा कि लम्बे समय से स्थानीय ग्रामीणों की मांग थी कि पाटीसैण बाजार में जिला सहकारी बैंक की शाखा खुले। कहा कि ग्रामीणों को बेहतर सेवा देने व ग्रामीणों की शिकायत के निवारण के लिए बैंक में शिकायत कमेटी बनायी गयी है, जिसमें शिकायतो ंका त्वरित निवारण भी किया जाएगा। इस मौके पर बैंक के जीएम मनोज कुमार, सतपुली शाखा प्रबंधक प्रदीप रावत, आशीष बनियाल, सर्वेन्द्र नेगी, तेजपाल सिंह, बृजमोहन सिंह नेगी, संदीप कुमार, नितिन ममगाईं, तेजपाल पंवार, नीरज पांथरी, प्रवीण नेगी, संतोष बौंठियाल , आशा देवी, डॉ मनोज कुमार सहित क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *