भाजपा के राज में ठप हुआ चौबट्टाखाल का विकास

Spread the love

बीरोंखाल ब्लॉक प्रमुख राजेश कंडारी ने की पत्रकारों से वार्ता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: बीरोंखाल ब्लॉक प्रमुख राजेश कंडारी ने कहा कि भाजपा के राज में चौबट्टाखाल विधानसभा का विकास पूरी तरह ठप हो चुका है। ग्रामीण स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी कई मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने विकास के नाम पर केवल जनता को गुमराह करने का कार्य किया। कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से खिन्न होकर उन्होंने देहरादून में अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा है।
शनिवार को कोटद्वार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राजेश कंडारी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाए थे, लेकिन सरकार बनने के बाद एक भी वादे पर काम नहीं किया। विधायक सतपाल महाराज के पास लोक निर्माण विभाग होने के बाद भी सड़कों की हालत बदहाल है। पूरे कार्यकाल में क्षेत्रीय विधायक विधानसभा में कहीं भी नजर नहीं आए। कहा कि चौबट्टाखाल की जनता मूलभूत सुविधाओं को तरस रही है। घर-घर नल पहुंचाने का वादा करने वाली भाजपा के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र के कई गांव प्यासे हैं। ग्रामीण पेयजल के लिए पूरी तरह प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर हैं। कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण उन्होंने चालीस ग्राम प्रधान, 15 क्षेत्रपंचायत सदस्य व एक जिला पंचायत सदस्य के साथ कांग्रेस का दामन थामा है। अब वह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *