विकासनगर दिल्ली बस सेवा पुन: शुरू कराने की मांग की

Spread the love

विकासनगर। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजय किशोर महेन्द्रु ने आईएसबीटी देहरादून से वाया विकासनगर करनाल, दिल्ली बस सेवा को पुनº शुरू कराने की मांग की है। मामले में उन्होंने नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्रवासियों के हक में कार्रवाई का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में देहरादून आईएसबीटी से वाया विकासनगर होते हुए परिवहन निगम की एक बस प्रतिदिन सुबह सात बजे करनाल होते हुए दिल्ली तक संचालित होती थी। लेकिन किन्हीं कारणों से उक्त बस सेवा बंद कर दी गई है। जिससे स्थानीय लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। जिलाध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष से क्षेत्रवासियों के हक में जल्द मांग पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *