पर्यटन स्थलों के विकास कार्यो को 19़14 लाख रूपये की स्वीकति

Spread the love

नैनीताल। नैनीताल जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर विकास कार्यो के लिए 19़14 लाख रूपये की स्वीति प्रदान की गई है। इसके तहत शक्ति सर्किट, शैव सर्किट तथा विवेकानंद सर्किट के लिए धनराशि की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीति मिल चुकी है। इस संबंध में सचिव उत्तराखंड शासन दिलीप जावलकर की ओर से पर्यटन विभाग को पत्र प्रेषित किया गया है।
नैनीताल जिले के पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि भीमताल में भीमेश्वर महादेव मंदिर में शैव सर्किट के तहत 3 लाख, मुक्तेश्वर में महादेव मंदिर के लिए शैव सर्किट के तहत 3 लाख, काकड़ीघाट में विवेकानंद सर्किट के तहत 2़96 लाख, नैनीताल में विवेकानंद सर्किट के तहत 3 लाख, गर्जिया मंदिर रामनगर में शक्ति सर्किट के तहत 4़18 लाख तथा नयना देवी मंदिर नैनीताल में शक्ति सर्किट के तहत 3 लाख की स्वीति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से स्वीति के बाद अब जल्द ही संबंधित स्थानों पर कार्य शुरू किए जाएंगे। पर्यटन अधिकारी गौड़ ने कहा, कि संबंधित कार्यो से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *