कांग्रेस सरकार में स्वीकृत विकास योजनाएं अधर में लटकी: प्रदीप टम्टा

Spread the love

अल्मोड़ा। राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में अनेक विकास कार्य स्वीकृत हुए थे, लेकिन भाजपा के सत्ता में आने के बाद यह अधर में लटक गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भाजपा सरकार रोजगार के साधन मुहैया नहीं करा सकी है, प्रवासियों से केवल बैंकों से कर्ज लेने के लिए कहा जा रहा है, जबकि उन्हें आर्थिक मदद की जरूरत है। टम्टा सोमवार को यहां हुई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि विचार व्यक्त कर रहे थे। यहां पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष किशोर नयाल ने की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 2022 के चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया। कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। सांसद टम्टा ने कहा कि संविदा की नियुक्तियों में भ्रष्टाचार सामने आ रहा है, जोकि बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ है। ब्लॉक अध्यक्ष किशोर नयाल और अन्य ने कहा कि पार्टी के प्रत्याशी को इस बार जीत दिलवा कर पार्टी परचम लहराया जाएगा। यहां पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र बाराकोटी, पूर्व राज्य मंत्री एड. कृष्ण सिंह बिष्ट, रेनू टम्टा, युकां विधानसभा अध्यक्ष दिनेश नेगी, हरीश भाकुनी, युवा अध्यक्ष भुवन दोसाद, राजू भट्ट, बालम भाकुनी, प्रकाश खाती, चंदन वर्मा, आशीष कुमार, प्रकाश बिष्ट, श्याम सिंह दोसाद, सुरेश बोरा, राजेंद्र बोरा, हीरा मेहरा, कुंदन भंडारी, कमलेश कुमार, ललित कुमार, हरीश लाल, कुशाल राम आर्य, सुंदर बिष्ट, राजेश गिरी, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *