डबल इंजन की सरकार में हुए विकास कार्य: रविंद्र जुगरान

Spread the love

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र जुगरान ने की पत्रकारों से वार्ता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र जुगरान ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश में सबसे अधिक विकास कार्य किए हैं। विकास कार्यो को आगे बढ़ाने के लिए जनता ने दोबारा भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर अपने कार्यकाल के दौरान भ्रष्टाचार को बढ़ाव देने का भी आरोप लगाया।
बुधवार को झंडाचौक स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए रविंद्र जुगरान ने यह बात कही। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने उत्तराखंड में उन नेताओं को अपना प्रत्याशी बनाया है जो उत्तराखंड राज्य गठन का विरोध कर रहे थे। भाजपा सदैव उत्तराखंड के हित में कार्य करने वाली पार्टी है। भाजपा के पांच वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश के अंदर सबसे अधिक विकास कार्य हुए हैं। ऑलवेदर रोड सहित कई महत्वपूर्ण सौगातें भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को दी हैं। कहा कि भाजपा का विकास कार्य धरातल पर दिख रहा है। ऐसे में जनता ने दोबारा भाजपा की सरकार प्रदेश में बनाने का मन बना लिया। इस मौके पर मंडी समीति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला, पंकज भाटिया, उमेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *