भाजपा शासन में विकास कार्य हुए ठप

Spread the love

पिथौरागढ़। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की लोकसभा व निकाय चुनाव को लेकर बैठक हुई। कार्यकर्ताओं ने डबल इंजन की सरकार पर विकास कार्यों को ठप करने का आरोप लगाया। रविवार को गंगोलीहाट में पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कहा कि निकाय व लोकसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ता घरों में जाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों को बताने का काम करेंगे। लोकसभा क्षेत्र का विकास 9 सालों से ठप पडा हुआ है। नगर पालिका गंगोलीहाट में लोगों की समस्याओं पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस दौरान ब्लक अध्यक्ष वीरेंद्र मेहरा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष नारायण बोहरा , कांग्रेस पूर्व ब्लक अध्यक्ष धन सिंह मेहता , मनोज टम्टा , मोहन बोहरा , सुरेश पंडा , गणेश रावल , दीपक धानिक ,दिनेश बिष्ट ,बृजेश जोशी , किशोर कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *