देवेन्द्र प्रदेश अध्यक्ष तो शीशपाल बनें महामंत्री

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। दैनिक संविदा आउटसोर्स श्रमिक संघ वन विभाग उत्तराखण्ड का द्विवार्षिक अधिवेशन अरण्य भवन पनियाली कोटद्वार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, जिला गढ़वाल संयोजक सरदार नरेश सिंह, राजकीय वाहन चालक संघ अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, वन आरक्षी संघ कालागढ़ टाईगर रिजर्व वन प्रभाग संघ के अध्यक्ष राकेश जोशी की उपस्थित में संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में देवेन्द्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष, शीशपाल तोमर को प्रदेश महामंत्री, अनूप कुमार को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राम सिंह खाती प्रदेश कोषाध्यक्ष, चन्द्र प्रकाश को संरक्षक, नितीश नेगी को प्रदेश संगठन मंत्री चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *