देवेंद्र अध्यक्ष और अवधेश सचिव बने

Spread the love

रुद्रप्रयाग : श्री चंद्रेश्वर महादेव जीप टैक्सी मैक्सी समिति की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए देवेंद्र वैष्णव को अध्यक्ष और अवधेश खत्री को सचिव चुना गया। चंद्रापुरी में आयोजित बैठक में समिति की नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। समिति में पहली बार पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें वीरेंद्र चंद्रवाल उपाध्यक्ष, कमल सिंह राणा कोषाध्यक्ष और विजेंद्र सिंह जगवाण को कार्यकारिणी अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा बलवीर सिंह पंवार, कुंवर सिंह बडियारी व दिग्पाल सिंह राणा को सदस्य चुना गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि निर्वतमान जिपंस सुमन सिंह नेगी, विशिष्ट अतिथि गणेश तिवारी, विनोद राणा और ताजबर खत्री ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पूरण सिंह कप्रवाण, रईश सिद्धिकी, उमा देवी, अंजू नौटियाल, जया राणा, पुष्कर सिंह पंवार, राजकिशोर बिष्ट, जगदंबा प्रसाद नौटियाल, बलवीर सिंह पंवार समेत अन्य मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *