पिथौरागढ़। नगर के समीप पौंण निवासी देवेंद्र लाल वर्मा लापता हो गए हैं। बीते 27 जनवरी को पिथौरागढ़ से प्रकाश वर्मा व देवेंद्र लाल वर्मा महाकुंभ में स्नान के लिए रवाना हुए। प्रकाश ने बताया कि वह स्नान करके वापस आकर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। रेलवे लाइन के पास एक टैंट में वह दोनों रुके। ट्रेन आने के लिए भगदड मच गई और उनका साथी देवेंद्र कहीं नहीं दिखाई दिया। पिथौरागढ़ पहुंचकर उन्होंने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। वहीं बसपा के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने गुमशुदा देवेंद्र को खोजने की गुहार लगाई।