जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शिक्षा/उद्यमिता एवं समाजिक कार्य के लिए द न्यू होप सोसायटी द्वारा डिवाइन लाइन पब्लिक स्कूल पाटीसैण की प्रधानाध्यापिका देवेश्वरी को नारी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
द न्यू होप सोसायटी के प्रबन्धक डॉ. विजेन्द्र सिंह उत्तराखंडी ने कहा कि नारी परिवार की आधारशिला है जो परिवार, समाज, राष्ट्र व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आज कुशल नेतृत्व कर रही है। कहा कि सम्पूर्ण समाज को नारी का सम्मान करना चाहिए, नारी सर्वत्र पूज्यनीय है। इस मौके पर ग्रीन पब्लिक स्कूल सतपुली के प्रबंधक डॉ. राकेश डोबरियाल, रिपब्लिकन पार्टी के जिला अध्यक्ष सोनू कुमार, पूर्व कनिष्क प्रमुख अनीता नेगी, पूर्व प्रधान सुधीर कोहली आदि मौजूद रहे।