देवीधुरा में ग्रामीणों ने किया क्रमिक अनशन शुरू

Spread the love

चम्पावत। देवीधुरा में ग्रामीणों ने आंदोलन तेज कर दिया है। उन्होंने शनिवार से क्रमिक अनशन शुरू किया। यहां के ग्रामीण दस सूत्रीय मांगों को लेकर बीते दस दिन से सांकेतिक धरना दे रहे थे। लेकिन शासन प्रशासन के सुध नहीं लेने पर उन्होंने आंदोलन की रणनीति बदलते हुए क्रमिक अनशन शुरू किया। ग्रामीणों ने मांग नहीं माने जाने तक आंदोलन पर डटे रहने का ऐलान किया। दस सूत्रीय मांगों को लेकर मां वाराही विकास संघर्ष समिति ने आंदोलन की रणनीति बदली है। शनिवार को स्थानीय लोगों ने क्रमिक अनशन शुरू किया। पहले दिन प्रधान ईश्वर बिष्ट व गोकुल कोहली, छात्र संघ अध्यक्ष प्रकाश सिंह मेहरा और नवीन राणा क्रमिक अनशन पर बैठे। कहा कि देवीधुरा अस्पताल का उच्चीकरण, डिग्री कॉलेज में नए विषय व पीजी कक्षा का संचालन, केदारनाथ-रीठाखाल सड़क निर्माण, एसबीआई की शाखा, जीआईसी को दुर्गम व बग्वाल मेले को राजकीय घोषित करने और देवीधुरा लिफ्ट पेयजल योजना के पुनर्गठन की मांग कर रहे हैं इसके लिए वे दस दिन तक सांकेतिक धरना देने के साथ रैली भी निकाल चुके हैं। लेकिन शासन प्रशाासन ने उनकी सुध नहीं ली। आंदोलन को व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश चम्याल, रामू लमगड़िया, चंचल बिष्ट, सोनू पांडेय, नरेंद्र सिंह, नवीन चंद्र, नीरज मेहरा, चेतन चम्याल, विपिन चंद्र, भाष्कर सिंह, जीवन बिष्ट, बसंत राम, हिमांशु जोशी, मनोज कठायत, महेंद्र मेहता, चंदन बिष्ट आदि ने समर्थन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *