भगवान शिव के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Spread the love

दंगलेश्वर महादेव मंदिर सतपुली में आयोजित की गई भजन संध्या
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: श्रावण मास के मौके पर दंगलेश्वर महादेव मंदिर सतपुली में शिव भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान लोक गायक जितू राठौर मियां के मनमोहक भजनों ने श्रद्धलुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। पूरा मंदिर परिसर भगवान शिव के जयकारों के साथ गूंज उठा।
मंदिर में पहुंचे डाक कांवडियों ने हरिद्वार से गंगा जल लाकर मंदिर में शिवलिंग का जलाभिषेक किया। इसके उपरांत मंदिर में हवन का भी आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर दंगलेश्वर मंदिर समिति के द्वारा सभी कांवड़ियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। साथ ही मंदिर में प्रसाद वितरण भी किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता सुंदर सिंह चौहान द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन करवाया गया। इस मौके पर आयोजित भजन संध्या में लोक गायक जतू राठौर मियां व दीपा सहित अन्य साथी कलाकारों में मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौक़े पर मंदिर समिति के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह नेगी, प्रेम सिंह रावत, गंगा सिंह बिष्ट, जयदीप नेगी, आयोजनकर्ता सुंदर सिंह चौहान, त्रिलोक चौहान, जितेंद्र चौहान, सुनील डंडरियाल, गीता रावत, किरण रौंतेला, नीलम नीलकंठ, चंद्रमोहन सिंह, सहित सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *