वीर हनुमाना, अति बलवाना भजन पर झूमे भक्त

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : श्री श्याम मित्र मंडल समिति की ओर से श्री श्याम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। जन्मोत्सव में भजन गायक कुमार गिरिराज शरण और दीप्ति अग्रवाल ने भजनों की प्रस्तुति से भक्तिमय माहौल बना दिया। कार्यक्रम में भजनों के अतिरिक्त श्री श्याम कथा, श्री राम-शबरी संवाद आदि का वर्णन भी किया गया।
पटेल मार्ग स्थित एक बारातघर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में श्याम बाबा का दरबार राजस्थान से पधारे सीताराम शर्मा द्वारा सजाया गया। तत्पश्चात समिति के समस्त सदस्यों ने जोत प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया। कार्यक्रम में भजन गायक कुमार गिरिराज शरण और दीप्ति अग्रवाल ने वीर हनुमाना, अति बलवाना…, मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जायेंगे…, मुझे श्याम अपने गले से लगा लो…, तेरी याद जो आई… व भर दे श्याम झोली भर दे.. आदि भजनों की प्रस्तुति से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में मेयर हेमलता नेगी, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, संजय मित्तल, उद्योगपति कृष्ण कंसल, सुरेश बंसल, रीमा चौहान, दिनेश एलाबादी, मंडी समिति अध्यक्ष सुमन कोटनाला, पंकज भाटिया और मुकेश मल्होत्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *