गंगोत्री-यमुनोत्री में योगाभ्यास में शामिल हुए देश विदेश के श्रद्घालु

Spread the love

उत्तरकाशी। गंगोत्री- यमुनोत्री सहित उत्तरकाशी और अन्य जगहों पर विश्व योग दिवस हर्षोल्लास से मना। गंगोत्री और यमुनोत्री में देश विदेश के श्रद्घालुओं ने सुबह गंगा-यमुना नदी घाट किनारे योगाभ्यास किए। उत्तरकाशी के केदारघाट आरती स्थल पर डीएम समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी योग कार्यक्रम में शामिल हुए। बुधवार को जिले भर में नौवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस गंगा ग्रामों, नमामि गंगे स्नान घाटों व जनपद मुख्यालय पर केदारघाट एवं कीर्ति इंटर कालेज परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम हुए। इस दौरान आम लोगों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों, आईटीबीपी जवानों ने योगाभ्यास किया। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कीर्ति इंटर कालेज परिसर एवं केदारघाट में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान जागेश्वर धाम से मुख्यमंत्री के संबोधन को सीधे प्रसारण के माध्यम से देखा व सुना गया। केदारघाट में आयोजित योग कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक एडवोकेट अभयराज सिंह बिष्ट एवं कीर्ति इंटर कालेज में योग प्रशिक्षक ष्णानंद विजलवाण द्वारा योगाभ्यास कराया गया। गंगोत्री धाम में क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान समेत तीर्थपुरोहितों ने योगाभ्यास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *