छठे दिन मां कात्यानी की हुई पूजा, चंडीदेवी में उमड़े श्रद्धालु

Spread the love

हरिद्वार। नवरात्र पर्व के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा होगी। नवरात्र पर्व को लेकर शहर के प्रसिद्ध देवी मंदिरों को भव्य ढंग से सजाया गया है। यहां पर सुबह व शाम के समय श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुट रही है। मनसा देवी और चंड़ी देवी मंदिर में शाम के समय होने वाली आरती में काफी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं। चंडी देवी के महंत रोहित गिरी ने बताया कि पौराणिक कथा के अनुसार मां कात्यायनी ने महिषासुर का वध किया था। महिषासुर एक असुर था, जिससे सभी लोग परेशान थे। मां ने इसका वध किया था। इस कारण मां कात्यायनी को दानवों, असुरों और पापियों का नाश करने वाली देवी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि मां कात्यायनी देवी का स्वरूप आकर्षक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *