सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

Spread the love

हरिद्वार। हरिद्वार में सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कनखल के दक्ष मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। दूसरे शिवालयों में भी जल चढ़ाने के लिए लंबी लाइन लगी रहीं। सावन के सोमवार को भक्तों ने विशेष पूजा-आराधना की। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, भांग, कपूर, दूध, चावल, चंदन और भस्म आदि अर्पित की। कनखल स्थित दक्ष मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक करने के लिए लंबी कतार में लगे दिखे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *