पौड़ी के मंदिरों में जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
पौड़ी। सावन के सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर शिवालयों में जल चढ़ाते रहे। शहर के क्यूंकालेश्वर, लक्ष्मीनारायण मंदिर स्थित शिवालय में श्रद्धालुओं ने जल चढ़ाया। शाम तक श्रद्धालुओं का मंदिर में आने का सिलसिला जारी रहा। गगवाडस्यूं के प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री देवलेश्वर महादेव मंदिर, कल्जीखाल के थानेश्वर महादेव मंदिर के साथ ही ग्रामीण इलाकों के अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *