महावशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

Spread the love

विस अध्यक्ष ने किया जगदेव बाबा मंदिर में जलाभिषेक
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में शिव भक्तों की जल चढ़ाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। शिव भक्त भोले बाबा के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने महाशिवरात्रि के पर्व पर कोटद्वार के मवाकोट स्थित जगदेव बाबा मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी शनिवार दोपहर मवाकोट स्थित जगदेव मंदिर पहुंची जहां उन्होंने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना के साथ प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रांगण में विभिन्न कीर्तन मंडली द्वारा हो रहे भजन कीर्तन में भी प्रतिभाग किया। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिव-पार्वती को सनातन दंपत्ति माना गया है, उनका दांपत्य आदर्श और अनुकरणीय है। यह शिव-पार्वती के परस्पर सम्मान और समर्पण का पर्व है। शनिवार को शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लाइन लगी रही। महिलाओं ने लाइन में लगकर जल चढ़ाया और परिवार की खुशहाली के लिए भगवान शिव से मन्नतें मांगी। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में भी विशेष उत्साह महा शिवरात्रि को लेकर नजर आया। गांव के मंदिरों में शिवरात्रि पर उपवास रखने वाली महिलाएं व युवतियां पहुंची। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव का उपवास रखना काफी फलदायी माना जाता है। शिवरात्रि के दिन भगवान भोले अपने भक्तों की भक्ति से प्रसन्न होकर उनकी हर मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *