राजा रघुनाथ महाराज के जागड़े में उमड़े श्रद्धालु

Spread the love

उत्तरकाशी()। विकासखण्ड के गोडर क्षेत्र में राजा रघुनाथ का जागड़ा मेला धूमधाम से मनाया गया। मेले में 27 गांव गोडर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने राजा रघुनाथ के दर्शन किए। गत दोपहर को राजा रघुनाथ की देव डोली ने यमुना नदी में स्नान किया। उसके बाद देव डोली अपने कंडारी थान पहुंची। राजा रघुनाथ मंदिर प्रांगण में गोडर क्षेत्र के लोगों ने अपनी लोक संस्कृति के तहत कार्यक्रम आयोजित किए और रात्रि-जागरण कार्यक्रम हुआ। जहां दूर दराज से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने राजा रघुनाथ से मन्नत मांगी और क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। गोडर क्षेत्र का राजा रघुनाथ महाराज का जागड़ा वर्षों से अपनी पौराणिक संस्कृति और परम्पराओं के आधार पर आयोजित होता आ रहा है और भाद्रपद के श्रीगणेश चतुर्थी को आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु पंहुचते हैं, जहां लोग अपने पौराणिक परिधानों के साथ तांदी नृत्य करते हैं।
कंडारी थान में देर रात हुये रात्रि कार्यक्रम में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल भी पहुंचे। जहां विधायक ने सभी श्रद्धालुओं को पौराणिक और धार्मिक मेले में जागड़े पर्व की बधाई दी और राजा रघुनाथ के दरबार में माथा टेका। विधायक ने अपनी विधायक निधि से विकास कार्यों के लिए पांच लाख देने की घोषणा की। देव माली सुमित गौड़ ने बताया कि राजा रघुनाथ महाराज का जागड़ा पर्व धार्मिक और सांस्कृतिक मान्यताओं का प्रतीक है और हर वर्ष यह पर्व भाद्रपद में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर मुख्य थान कंडारी में होता है। कार्यक्रम में देव माली सुमित गौड़, ग्राम प्रधान राजीव गौड़, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य शीतल गौड़, मुकेश गौड़ सहित माली पुजारी और सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *