शेडकुड़िया देवता के नवनिर्मित मंदिर में देव दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

Spread the love

विकासनगर। तहसील क्षेत्र अन्तर्गत डिरनाड में शेडकूडिया देवता के नवनिर्मित मन्दिर में शुक्रवार को विधिविधान से देव मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान दूर-दराज से लोग देवता के दर्शन करने उमड़ पड़े। लोगों ने नवनिर्मित मन्दिर मे देवताओं की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि मांगी। शुक्रवार को मंदिर परिसर में जुटे श्रद्धाओं का जोश देखते ही बन रहा था। श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। लोगों ने शेडकुडिया देवता का मन्दिर अपने निजी संसाधनों से बनाया है। शेडकूडिया देवता मन्दिर स्वागत समिति ने बजीर दीवान सिंह राणा, पुरोहित विरेन्द्र सेमवाल ने अतिथियों का स्वागत कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में खत शिरगांव के पुरटाड, कथियान, भटाड, हरटाड, छजाड, अगेडी, पटियूड, लोखाड, खादरा, डागूठा, ऐठान, फनार, भूठ, बगूर, औबरासेर देवडाबाग से बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं ने शिरकत की। मंदिर परिसर में देव मंत्रों के साथ ही लोक गीत, संगीत की स्वर लहरियां गूंजती रहीं। स्थानीय लोगों ने हारुल, तांदी गीत नृत्य कर समां बांधा। इस दौरान मंदिर के बजीर दीवान सिंह राणा, सैन सिंह चौहान, चन्दन सिंह चौहान, लक्ष्मण सिंह चौहान, बैसाख सिंह, हरीश चौहान, हरपाल, विजयपाल, तोला सिंह, किशन सिंह, सिलदार सिंह, दरबान सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *