शक्तिफार्म में मां दुर्गा की पूजा के लिए उमड़े श्रद्धालु

Spread the love

रुद्रपुर। टैगोर नगर एवं निर्मल नगर में चल रहे शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव में नवमी के दिन मां दुर्गा आराधना को सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े। उन्होंने सामूहिक हवन किया। शुक्रवार को टैगोर नगर एवं निर्मल नगर दुर्गा मंदिर प्रांगण में पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों ने विधि-विधान से हवन किया और मां को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने अपने घर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर मेले का भी आयोजन किया गया। यहां सुनील विश्वास, विक्रम भंडारी, किशोर राय, अशोक मंडल, विश्वजीत हालदार, अंकित दास, बाबूराम हालदार, सुबीर सरकार, रवि मजूमदार, शेफाली मंडल, पिंकी मंडल, सुचित्रा मंडल, रंजीता मंडल, सीमा मंडल, शांति विश्वास, माया हालदार समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
48 लाख से बने दुर्गा मंदिर का किया लोकार्पण
शक्तिफार्म। दुर्गा नवमी के दिन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टैगोर नगर में 48 लाख से बने दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना कर इसका लोकार्पण किया। मंत्री बहुगुणा ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा पर कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग ने संस्कृति धर्मस्व, तीर्थाटन प्रबंधन एवं धार्मिक मेला अनुभाग से स्वीकृत धनराशि से दुर्गा मंदिर का निर्माण कराया है। मंत्री बहुगुणा ने लोगों के साथ हवन कर मां दुर्गा को पुष्पांजलि अर्पित की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *