भगवान श्रीकृष्ण बाल लीला कथा सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम सुराल गांव में शहीद मनीष पटवाल शौर्य चक्र विजेता की पुण्य स्मृति में आयोजित श्रीमद् भागवत पुराण यज्ञ कथा के पांचवे दिन कथा वाचक आचार्य मनोज थपलियाल ने भगवान कृष्ण लीला की बाल लीलाओं वर्णन किया है। उन्होंने कलिया नाग को नथना आदि विषयों पर कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान की लीलाएं मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक हैं। भगवान कृष्ण ने बचपन में अनेक लीलाएं की। बाल कृष्ण सभी का मन मोह लिया करते थे। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति के सागर में मंत्रमुग्ध दिखे।
कथा वाचक आचार्य मनोज थपलियाल ने कथा श्रवण करने आए सभी विशेष अतिथियों को पटका पहनाकर कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार धार्मिक आयोजनों में जनप्रतिनिधि का आगमन पर क्षेत्र में अवरुद्ध विकास कार्यों को गति मिलती हैं। इस मौके पर पलायन आयोग सदस्य दिनेश सिंह रावत ने कहा कि प्रवासियों को साल में दो बार जरूर गांव आना चाहिए। देवी-देवताओं और शादी-विवाह अन्य धार्मिक एवं संस्कारिक आयोजनों के कारण ही सही इन दिनों जिस प्रकार गांव के गांव प्रवासियों के कारण कुछ दिन गांव आबाद हो रखे हैं। इस मौके पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी सदस्य राजपाल बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य संजय डबराल मिंटू, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नीलम डबराल, योगंबर सिंह नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष सतपुली जयदीप नेगी, धर्मेंद्र सिंह नेगी, विनोद रावत, जगदीश भट्ट, युवा संगठन समिति घंडियाल अध्यक्ष अजय मोहन नेगी, विकास कुमार, गौरव चौहान, जगमोहन डांगी सहित पंडित महेश जुयाल, दीपक जोशी, अनूप जुगराण, लखीराम डबराल, अनूप थपलियाल, आशुतोष रावत, श्रीमती शान्ति देवी, जगमोहन पटवाल, लक्ष्मी नारायण पटवाल, उत्तम पटवाल, ममता नयाल, अशोक नयाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *