शदाणी घाट पर स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं श्रद्धालु

Spread the love

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर क्षेत्र में एक मात्र शदाणी घाट सुंदर और सुरक्षित घाट बन गया है। इस घाट पर कुंभ में दूर दराज आए श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्यलाभ भी कमाया। घाट की भव्यता और सुंदरता देखते ही बन रही है। शदाणी मंदिर दरबार के पीठाधीश्वर संत डा.युधिष्ठिर लाल लगातार सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार कर रहें हैं। सप्तसरोवर स्थित शदाणी दरबार में देश भर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालु गंगा स्नान और पूजा अर्चना कर सकें, इसलिए भव्य घाट शदाणी घाट का निर्माण वर्ष 2016 में सप्तसरोवर में किया गया था। अब कुम्भ मेला 2021 में इस घाट को और भी सुंदर और भव्य बनाया गया। जिसमें प्रतिदिन हजारों तीर्थ यात्री गंगा स्नान करने पहुंचते हैं। शदाणी दरबार के सेवादार अमरलाल शदाणी ने बताया कि मां गंगा के तट पर सुंदर और सुरक्षित घाट का निर्माण 2016 में हुआ था। जिस के बाद हजारों तीर्थ यात्री रोजाना आकर यहाँ मां गंगा में स्नान और पूजा पाठ करते हैं। बताते चलें कि शदानी दरबार के पाकिस्तान में हजारों अनुयायी हैं। हर वर्ष सैकड़ों की संख्या में पाकिस्तान से हिंदू श्रद्धालुओं का जत्था भारत आता है। श्रद्धालु शदाणी दरबार के पीठाधीश्वर संत डा.युधिष्ठिर लाल का आशीर्वाद लेने के साथ ही मंदिरों के दर्शन कर पुण्यफल की प्राप्ति करते हैं। शदाणी घाट पर श्रद्धालु गंगा स्नान के साथ पूजन करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *