महाशिवरात्रि में शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Spread the love

ऋषिकेश। ऋषिकेश में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जलाभिषेक किया और गंगा घाटों पर स्नान किया। चंद्रेश्वर महादेव, वीरभद्र महादेव सहित कई मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मेले में झूले और स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद लिया गया।
महाशिवरात्रि में शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
तीर्थनगरी ऋषिकेश में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के शिवालयों में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रविवार को दिनभर शिवालयों में घंटियों और शंख की ध्वनि के बीच हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। ऋषिकेश में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती दिखी। घंटियों और शंख की ध्वनि के बीच बम बम भोले के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजायमान हो उठा। शिवर मंदिरों में सुबह से ही शिव भक्त की लाइन में लगे रहे। ऋषिकेश के चंद्रेश्वर महादेव मंदिर, वीरभद्र महादेव मंदिर, सोमेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लंबी लाइनों में लगे रहे और अपनी अपनी बारी कर इंतजार करते दिखे। शिव भक्तों ने भांग, धतूरा, बेल पत्र, फल और पूजा सामग्री से भगवान शिव की पूजा अर्चना और जलाभिषेक किया। इस दौरान तमाम मंदिरों व आसपास के क्षेत्र में माहौल भक्तिमय बना रहा। जलाभिषेक कर भक्तों ने भगवान शिव से अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।
महाशिवरात्रि पर गंगा स्नान को उमड़े श्रद्धालु
महाशिवरात्रि को लेकर तीर्थनगरी ऋषिकेश के तमाम गंगा घाटों में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। रविवार तड़के से दोपहर तक गंगा घाटों में श्रद्धालु स्नान करते दिखे। ऋषिकेश का त्रिवेणी घाट, नाव घाट, रामानंद घाट, दत्तात्रेय घाट, साईं घाट, 72 सीढ़ी घाट, मुनिकीरेती का दयानंद घाट, पूर्णानंद घाट, शत्रुघ्न घाट, स्वर्गाश्रम जोंक का सीता घाट, राम घाट आदि जगहों पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिनभर दिखी। गंगा स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पहुंचकर पूजा अर्चना की।
मेले में झूले और स्वादिष्ट व्यंजनों का उठाया लुत्फ
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर वीरभद्र महादेव मंदिर के समक्ष मैदान में मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, खिलौनों और स्वादिष्ट व्यंजनो की दुकानें लगी। क्षेत्र के लोगों व बच्चों ने मेले में पहुंचकर वहां लगे झूले का आनंद उठाया। इसके अलावा बच्चे खेल सामग्री खरीदते दिखे। कई लोग ने फास्ट फूड व अन्य व्यंजनों की दुकान में स्वाद चखते और लुत्फ उठाते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *