श्रद्धालु पर्यावरण संरक्षण का रखें ध्यान

Spread the love

चमोली : हिमालय क्षेत्र के धामों और पर्यटन स्थलों पर आएं तो पर्यावरण संरक्षण का ध्यान जरूरी रखें, यह काम भी धर्म है। गुरुवार को नंदानगर के अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज सितेल में चिपको नेता आलम सिंह बिष्ट की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने यह विचार रखे। सीपी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केन्द्र के विनय सेमवाल ने कहा कि हिमालयी जैविक विविधता विषय पर आयोजित कार्यक्रम में नंदा राजजात एक धार्मिक और साहसिक यात्रा विषय पर संस्कृतिकर्मी डॉ. नंद किशोर हटवाल ने हिमालय और आस्था, पर्यावरण संरक्षण पर विचार रखे। उन्होंने संस्कृति के संरक्षण के साथ परिवेश की रक्षा के लिए भी सक्रियता से प्रयास करने का आह्वान किया। उत्तराखंड की लोक संस्कृति के जानकार और प्रख्यात संस्कृति कर्मी डॉ. हटवाल ने छात्र-छात्राओं को नंदा राजजात के धार्मिक महत्व, इतिहास के सभी पहलुओं की जानकारी दी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *