वट अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

Spread the love

ऋषिकेश। ज्येष्ठ अमावस्या पर गुरुवार को गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही श्रद्धालुओं की त्रिवेणीघाट समेत विभिन्न घाटों पर भीड़भाड़ दिखी। यात्रियों महिलाओं ने व्रत रखकर दान पुण्य भी किया। गुरुवार को राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के यात्री गंगा स्नान के लिए पहुंचे। ज्येष्ठ का महीना गंगा मैया को समर्पण का महीना है। स्नानार्थियों ने गंगा स्नान कर दान पुण्य भी किया। महिलाओं ने व्रत रखकर वट वृक्षों की परिक्रमा की। जो महिलाएं वट वृक्षों तक नहीं गईं, उन्होंने वट की टहनी कलश में लगाकर घरों पर ही पूजा की। महिलाओं ने कथा सुनने के बाद अनेक प्रकार के खाद्य पदार्थों, फलों और मिष्ठान्न का संकल्प कर दान किया। उधर,ज्येष्ठ अमावस्या और वट सावित्री व्रत के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक और मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने राहगीरों में मीठा शरबत वितरित किया। गुरुवार को परशुराम चौक पर मीठा शरबत बांटा गया। मंत्री ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जयेष्ठ अमावस्या का महत्व बड़ा है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पितृ दोष के निवारण के लिए पिंडदान और तर्पण का विशेष महत्व है। साथ ही सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए वट सावित्री व्रत करती हैं। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, युवा मोर्चा के महामंत्री अभिनव पाल, भारतेंदु शंकर पांडे, कृषपाल, अक्षय पाल, साहिल आर्यन, किशन पाल, रणवीर सिंह, आयु पाल, युवराज पाल, विशु पाल, मयंक शर्मा, विनायक कुमार, कार्तिक चौधरी, सावन पाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *