शिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़

Spread the love

चमोली। शनिवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर कर्णप्रयाग और आस पास के शिव मंदिरों में श्रद्घालुओं की खूब भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर श्रद्घालुओं ने नगर के मुख्य बाजार, संगम, सांकरी, जलेश्वर, तटेश्वर महादेव मंदिर सिमली, वशिष्ठेश्वर मंदिर लंगासू, सिलंगी, तुलसी महादेव सोनला, विराजकुंज, बसुकेदार सहित कई अन्य मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कई जगह मंदिरों में रूद्रीपाठ का आयोजन किया गया।
शिवमय हुई गोपेश्वर नगरी
महाशिवरात्रि पर्व पर शिवनगरी गोपेश्वर शिवमयी हुयी। हजारों भक्तों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। उत्तराखंड के प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्घालुओं ने महाशिवरात्रि के ब्रह्म मुहूर्त से लेकर रात्रि चार के चार प्रहर तक दर्शन पूजन, अर्चन किया। भगवान का रुद्राभिषेक किया गया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। महाशिवरात्रि के अवसर पर बम-बम भोला परिवार के सौजन्य से दो दिवसीय रुद्र महोत्सव का आयोजन रामलीला मैदान के सजे शिव दरबार में किया गया। जिसमें भगवान शिव और माता नन्दा के भजन, जागर, गीत, नाट्य विधा, सहित विभिन्न धर्ममयी सांस्तिक प्रस्तुतियां दी गयी। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव पार्वती के विवाह को धर्ममय ढंग से आयोजित किया। शिव पार्वती की झांकी निकाली गयी। पूरा नगर बारात में शामिल हुआ। और महाशिवरात्रि जागरण आयोजित किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *