घंडियाल देवता का श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : सीकू-घंड़ियाल में पारंपरिक तरीके से श्रद्धालुओं द्वारा घंडियाल देवता की पूजा अर्चना के साथ ही भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में हजारों की संख्या में आए श्रद्धालुओं का सुबह से ही हुजूम उमड़ा रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां काली की पूजा-अर्चना भी बड़े ही भव्य तरीके से की। जहां मंदिर में भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर अपनी मनोतियां मांगी। इस मौके पर निसणी गांव के ग्रामीण साबर सिंह रावत, विक्रम सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह रावत, नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि निसणी व भैसवाड़ा गांव से मंदिर में निशाण भी चढ़ाए गए। वहीं निसणी गांव से पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार लाए गए दूण कंडे से भगवान के भोग लगाने के बाद रोट काटकर प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *