भक्तों ने लिया माँ राजराजेश्वरी देवी का आशीर्वाद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पाबौ ब्लाक के न्याय पंचायत निसणी के रतकोटी गांव में मां राजराजेश्वरी देवी मंदिर में तीन दिवसीय पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोचारण के साथ शुरू हो गई। गुरुवार को आराध्य मां ने मंदिर से बाहर आकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। भक्तों ने मां राज राजेश्वरी को झूले में भी झूलाया। इस दौरान पुजारियों ने आराध्य देवी की विशेष पूजा-अर्चना कर श्रृंगार किया। इसके बाद देवी को भोग लगाया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ देवी की भोगमूर्ति को सभा मंडप में विराजमान किया गया। जहां पर अपने पश्वा पर अवतरित होकर मां राज राजेश्वरी ने नृत्य करते हुए अपने भक्तों को आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *