भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं की कथा सुन श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड कल्जीखाल क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम तकलना गांव में इन दिनों भक्तिमय का वातावरण हो रखा है। तकलना गांव में आजकर श्रीमद् भागवत कथा चल रही है। श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन शुक्रवार को कथा वाचक आचार्य मनोज थपलियाल ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भगवान मानव जीवन के लिए प्रेरणादायक है, भगवान कृष्ण ने बचपन में अनेकों लीलाएं की भगवान बाल कृष्ण सभी का मन मोह लिया करते थे। कथा श्रवण के दौरान श्रद्धालु भक्ति के सागर में मंत्रमुग्ध दिखे और कथा के साथ-साथ भजनों पर श्रोता खूब झूमे।
सेवानिवृत शिक्षक आचार्य सुदामा प्रसाद कपटियाल द्वारा अपने पिताजी स्वर्गीय वैध रामभरोसे कपटियाल एवं छोटा अनुज स्वर्गीय दिवाकर कपटियाल सहित अन्य पित्रों की पुण्य स्मृति में निवास स्थान पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत पुराण कथा यज्ञ करवाया जा रहा है। कथा वाचक आचार्य मनोज थपलियाल ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन से निरंतर पलायन के कारण वीरान पड़ी हमारी पूर्वजों की धरोवर को संवारने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति जुड़ने का अवसर भी मिलता है। देश-प्रदेश में रहने वाले प्रवासियों को अपनी मात्र भूमि में पितृ कार्य में शामिल होने पर अपनी माटी से जुड़ी यादें ताजी हो जाती है। इस अवसर पर पंडित शिव प्रसाद कुकरेती, मुकेश चन्द्र थपलियाल, मनोज नैथानी, घनानन्द बगासी, अनुप जुगराण, दीपक जोशी सहित सुदामा प्रसाद कपटियाल, कृष्ण कपटियाल, अभिषेक कपटियाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *