हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने परिवार की खुशहाली की कामना की

Spread the love

हरिद्वार। मौनी अमावस्या पर हरकी पैड़ी समेत आसपास के गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने गंगा स्नान किया। श्रद्धालु सुबह से ही गंगा घाटों पर आने लगे थे। देर शाम तक श्रद्धालुओं का यह सिलसिला जारी रहा। गंगा स्नान कर श्रद्धालुओं ने घर परिवार और देश में खुशहाली की कामना की। बुधवार को मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने तांबे के लौटे में सिक्के और गंगा जल भर कर दान किया। तिल के लड्डू में सिक्के रखकर दान करने का महत्व है। मौनी अमावस्या पर पितृ दोष को समाप्त करने के लिए पितरों के निमित दान किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *