देवप्रयाग के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन की मांग उठाई

Spread the love

 

नई टिहरी। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन संयुक्त मोर्चा से जुड़े कर्मचारियों ने देवप्रयाग ब्लक सभागार में क्षेत्रीय विधायक को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मांग पत्र सौंपा। उन्होंने विधायक से उक्त मांग पर विधानसभा में चर्चा की मांग उठाई। देवप्रयाग के हिंडोलाखाल ब्लक सभागार में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन संयुक्त मोर्चा से जुड़े ब्लक स्तरीय पदाधिकारी और कर्मचारियों ने देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी को पुरानी पेंशन बहाली के संबंध में पत्र सौंपा। संगठन के ब्लक महामंत्री विजय कुमार आर्य ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों की मुख्य मांग है, इस पर सरकार विधानसभा में चर्चा कर कर्मचारियों को पुरानी पेंशन लाभ दे। कहा कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग करते आ रहे हैं। उक्त मांग को लेकर कर्मचारियों ने दिल्ली और देहरादून में धरना प्रदर्शन और रैलियां कर चुके हैं। कहा पुरानी पेंशन कर्मचारियों की बुढ़ापे का सहारा है, लिहाजा प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन को लागू करें। कहा कर्मचारियों की मांग के अनुरुप उन्हें पुरानी पेंशन का लाभ नहीं दिया जाता है,तो भविष्य में कर्मचारी आंदोलन के लिये बाध्य हो सकते हैं। होना पड़ ज्ञापन देने वालों में ब्लक अध्यक्ष राकेश चंद्र, प्रवीन आर्य, उमा देवी, संजय जगी, मनीषा तिवारी, अजयवीर आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *