देवप्रयाग विधायक ने धारी मंदिर में लगाया भंडारा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल : देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कंडारी का विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार धारी, सुपाणा, गंडासु, मेहर गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर कंडारी ने विधानसभा चुनाव में बेटे के रूप में आशीर्वाद देकर विजय बनाने पर ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद विधायक विनोद कंडारी ने सपरिवार सिद्धपीठ मां धारी देवी के दर्शन किए। इस मौके पर उन्होंने मंदिर प्रांगण में पूजा अर्चना की। मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के साथ ही उन्होंने भंडारा भी लगाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल, लखपत सिंह भंडारी, वासुदेव कंडारी, नरेश नेगी, नरेंद्र कुंवर, दिवान बिष्ट, दीपक राणा, नरेंद्र भंडारी, धन सिंह मिंया, वासुदेव भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *