देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने ऐतिहासिल स्थलों का भ्रमण किया

Spread the love

नई टिहरी। देवप्रयाग क्षेत्र के बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्रों ने भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम शुक्रवार को नई दिल्ली संसद भवन भ्रमण के साथ संपन्न हो गया है। सप्ताह भर चले इस कार्यक्रम में छात्रों ने नई दिल्ली के कई ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि शुक्रवार को देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के 65 मेधावी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने जनप्रतिनिधियों के साथ संसद भवन का भ्रमण, लोकसभा और राज्यसभा के दफ्तरों, दर्शक दीर्घा आदि का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। विधायक ने बताया कि कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय संग्रहालय, वर मेमोरियल, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय दफ्तर, कई ऐतिहासिक स्थल, भारत का इतिहास, वंदे भारत ट्रेन, दिल्ली मेट्रो का छात्रों ने लुप्त उठाया। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधियों से भेंट भी की। छात्रों ने भारत की आर्थिक और सामरिक प्रगति को भी जाना और समझा। बताया सीएम पुष्कर धामी ने शैक्षिक दल को रवाना करने के दौरान आयोजित कार्यक्रम में नए शिक्षा सत्र से प्रदेश के प्रत्येक ब्लक से सरकारी खर्चे पर दो-दो मेधावी छात्रों को भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कराने की बात कही है। कहा ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों को सीखने और समझने का मौका मिलता है। शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम में जिपं अध्यक्ष सोना सजवाण, नपं कीर्तिनगर अध्यक्ष कैलाशी जाखी, अर्जुन भंडारी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *